फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Parents are not sending their children to school in Saraynim

Etah News: सरायनीम में अभिभावक बच्चों को नहीं भेज रहे स्कूल

Mon, 30 Sep 2024 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Sep 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Parents are not sending their children to school in Saraynim
जलेसर। क्षेत्र के गांव सरायनीम स्थित कंपोजिट विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में मारपीट के बाद माहौल बिगड़ा हुआ है। अभिभावकों ने बच्चों का स्कूल भेजना बंद कर दिया है। सोमवार को एक भी बच्चा विद्य्रालय नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

22 सितंबर को विद्यालय के देरी से खुलने पर प्रधानाध्यापिका संगीता रानी ने शिक्षामित्र भंवर सिंह को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद दोनों में मारपीट हाे गई। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायररल हुए थे। जिससे शिक्षा विभाग की काफी किरकिरी हुई। दोनों ओर से थाने में तहरीर दी गई है। लेकिन कोई विभागीय कार्रवाई न होने से गांव वाले संतुष्ट नहीं हैं। यही वजह है कि वो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका विनीता ने बताया कि सोमवार को एक भी बच्चा स्कूल नहीं आया। इस पर विद्यालय में तैनात शिक्षामित्रों के साथ गांव में अभिभावकों के पास गए। उनसे बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया। मगर कोई भी अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजने को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed