{"_id":"75c1c0bb265f258b6709484ed098df18","slug":"paddy-looted-53-thousand-rupees-from-traders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान व्यापारी से लूटे 53 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान व्यापारी से लूटे 53 हजार रुपये
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Fri, 22 Jan 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
धान व्यापारी से बाइक सवारों ने मारपीट कर 53 हजार रुपये की नगदी लूट ली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।
धान व्यापारी महावीर सिंह पुत्र प्रेमपाल सिंह निवासी ग्राम समैठी से सिढ़पुरा जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवारों ने उनकी बाइक को रुकवा लिया। बदमाशों ने उनसे मारपीट शुरु कर दी। बाइक सवार उनके पास मौजूद नगदी लेकर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे परिवारीजन उन्हे थाने लेकर पहुंचे। उन्होंने घटना की तहरीर दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।