Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Paddy brought a windfall for farmers.

Etah News: धान ने किसानों पर की धनवर्षा

Thu, 12 Nov 2026 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Paddy brought a windfall for farmers.
एटा। इस बार धान की फसल किसानों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। बाजार में धान के अच्छे दाम मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले साल की अपेक्षा इस बार किसानों को प्रति क्विंटल 800 से 1000 रुपये तक अधिक कीमत मिल रही है।
विज्ञापन

धान की गुणवत्ता और किस्म के आधार पर मंडी में 3200 रुपये से लेकर 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहे हैं। इससे किसानों को फसल का बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद जगी है। एटा मंडी में जिलेभर के किसान धान की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। पिछले साल धान के दाम 2500 से 3200 रुपये तक रहे थे। इस बार यह बढ़कर 3200 से 4500 तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, अच्छे भाव मिलने के कारण पड़ोसी मैनपुरी जिले के किसान भी अपनी उपज बेचने के लिए एटा मंडी का रुख कर रहे हैं। मंडी में धान की आवक लगातार बनी हुई है। व्यापारियों के पास अब तक करीब 11 लाख क्विंटल धान पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार धान के भाव बेहतर हैं। इससे खेती में लगी लागत निकालने के साथ ही मुनाफा होने की उम्मीद है। वहीं, मंडी में बड़ी मात्रा में धान पहुंचने से व्यापारिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। देश के कई राज्यों से कंपनियों की खरीदार धान की खरीद को व्यापारियों के पास पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed