{"_id":"58f1100a4f1c1b9106cf620e","slug":"paalika-ke-paark-badahaal-subah-sair-ko-jagah-nahin","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के पार्क बदहाल, सुबह सैर को जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के पार्क बदहाल, सुबह सैर को जगह नहीं
amar ujala
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
पालिका के पार्क बदहाल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के सार्वजनिक पार्क बदहाल पड़े हैं। इससे लोगों को सुबह की सैर को दिक्कत है। आलम यह है कि लोग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, कालोनी या घरों के आसपास की खुले स्थान में व्यायाम करने को मजबूर हैं। शहर के तीन बड़े पार्को में धूल उड़ने के साथ गंदगी और बदबूदार पानी भरा है। पार्को का सुंदरीकरण कराने के लिए पालिका प्रशासन दो साल से सिर्फ आश्वासन ही दे रहा है। सुंदरीकरण की योजना ठंडे बस्ते में पड़ी है।
सुनहरी नगर पार्क
शिकोहाबाद रोड स्थित सुनहरी नगर कालोनी का पार्क बदहाल पड़ा है। पार्क का उद्घाटन वर्ष 2013 में वर्तमान पालिका चेयरमैन राकेश गांधी ने ही किया था, लेकिन आज तक पार्क का सुंदरीकरण नहीं हुआ। पार्क के एक कोने में बदबूदार पानी भरा होने के साथ गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे लोग वहां जाना भी पसंद नहीं करते। पार्क में पड़ी गंदगी, कूड़ा और गंदा पानी इस बात की बानगी है कि महीनों से यहां सफाई नहीं हुई है।
मेहता पार्क
शहर के मध्य में स्थित मेहता पार्क में चार साल पहले तक हरियाली थी, लेकिन आज वहां धूल उड़ रही है। बच्चे शाम को क्रिकेट खेलते ह्रैं। पार्क में हरियाली और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से कोई व्यायाम के लिए नहीं जाता है। पार्क में गंदगी भले न हो, लेकिन धूल के गुबार उड़ने से पार्क रेगिस्तान सरीखा दिखता है। विधानसभा चुनाव में मेहता पार्क चुनावी रैली का अड्डा हुआ था। इलाके लोगों के कई बार सुंदरीकरण की मांग की, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
शहीद पार्क
हाईवे के किनारे स्थित शहीद पार्क के गेट और वहां लगी मूर्ति पर सुंदरीकरण का काम चल रहा है, लेकिन पार्क के अंदर की हरियाली गायब है। वहीं पार्क में गंदगी भरी है, तो ऊपर से जर्जर हाईटेंशन लाइन भी गुजरी है। पार्क में सुंदरीकरण का काम कछुआ गति से चलने से लोग आते जाते नहीं हैं। पॉश कालोनी इंद्रपुरी का पार्क नगर पालिका में शामिल हो चुका है, लेकिन पालिका की अनदेखी से वो पार्क भी बदहाल पड़ा है।
क्या कहते हैं पालिका के अफसर
अमृत योजना में सुंदरीकरण के लिए सुनहरी नगर पार्क का 84 लाख और आवास विकास पार्क 32 लाख रुपये का टेंडर होने जा रहा है। शहीद पार्क में सुंदरीकरण का काम चल रहा है। जल्द ही शहर के पार्कों मे हरियाली दिखाई देगी।
संतराम सरोज
ईओ नगर पालिका एटा