{"_id":"6a4e94cb0ede54c7a90ec0b0","slug":"outbreak-of-viral-fever-among-children-platelet-counts-dropping-rapidly-etah-news-c-169-1-sagr1024-179083-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बच्चों में वायरल बुखार का प्रकोप, तेजी से घट रहे प्लेटलेट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बच्चों में वायरल बुखार का प्रकोप, तेजी से घट रहे प्लेटलेट्स
Wed, 08 Jul 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : बाल रोग वार्ड में भर्ती मरीज। संवाद
फिरोजाबाद। बदलते मौसम के साथ बच्चों में वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना करीब 180 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं, जिनमें से लगभग 50 प्रतिशत वायरल बुखार से पीड़ित हैं। हाल ही में बुधवार को 16 नए बच्चों को भर्ती किया गया। इस बार वायरल बुखार में तेज बुखार के साथ बच्चों के प्लेटलेट्स तेजी से कम हो रहे हैं और लक्षण मलेरिया से मिलते-जुलते हैं, हालांकि जांच रिपोर्ट में डेंगू और मलेरिया दोनों ही निगेटिव आ रहे हैं। हिमांयूपुर निवासी सीमादेवी के छह माह के बेटे को तीन दिन से तेज बुखार था और जांच में प्लेटलेट्स घटकर 85 हजार रह गए, जिसके बाद उसे भर्ती किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलके गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण यह संक्रमण तेजी से फैल रहा है और एहतियात के तौर पर बच्चों की डेंगू व मलेरिया की जांच कराई जा रही है। उन्होंने अभिभावकों को घबराने के बजाय समय पर इलाज कराने की सलाह दी है।
चिकित्सकों के अनुसार, यदि बच्चे को तीन दिन से अधिक तेज बुखार हो, बच्चा सुस्त हो जाए, बार-बार उल्टी करे, प्लेटलेट्स लगातार घटें या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
चिकित्सकों के अनुसार, यदि बच्चे को तीन दिन से अधिक तेज बुखार हो, बच्चा सुस्त हो जाए, बार-बार उल्टी करे, प्लेटलेट्स लगातार घटें या सांस लेने में तकलीफ हो, तो तुरंत बाल रोग विशेषज्ञ से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन