फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   'Our life lives in plants, take care like children'

‘पौधों में बसते हैं हमारे प्राण, बच्चों की तरह करें देखभाल’

Tue, 17 Aug 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
'Our life lives in plants, take care like children'
अपने आवास पर बनाई गई बगिया में पौधों की देखभाल करते सांसद हरनाथ सिंह यादव। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। पेड़-पौधों में हमारे प्राण बसते हैं। वह बस छोटे बच्चों की तरह देखभाल चाहते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन इस रक्षाबंधन पर्व पर पेड़-पौधों की रक्षा के लिए पहल कर रहा है। पर्यावरण और जन हित के इस पुण्य कार्य में आप भी जुड़कर पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधें व उनकी रक्षा का संकल्प लें।
विज्ञापन

इनसे सीखें: इन्होंने तो घर को बना दिया बाग, बन गए बागवान
एटा। राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह में पौधों से गजब का प्रेम है। उन्होंने अपने घर को ही बाग का रूप दे दिया है। जिसमें 500 से अधिक पौधे लगाए हैं। यही नहीं, उनकी देखभाल कर खुद बागवान के तौर पर कार्य करते हैं। अक्सर लोग कहते हैं कि शहर के छोटे मकानों में पेड़-पौधे कैसे लगाएं। ऐसे लोगों के लिए शांति नगर स्थित सांसद का आवास किसी प्रेरणा से कम नहीं।
विज्ञापन

सांसद बताते हैं कि शांति नगर में 20 साल पहले आवास बनवाया। तभी से पौधे लगाना शुरू कर दिए। पौधों का शौक ऐसा रहा कि जिस शहर में पहुंचे वहां की नर्सरी जाकर दो-चार पौधे खरीद लेते। इस तरह पौधों की संख्या बढ़ती गई। हर दिन का नियम है कि सुबह सबसे पहले एक-एक पौधे की जांच करते हैं। कोई दिक्कत है तो उसमें दवा लगाते हैं। संसद सत्र या अन्य किसी वजह से बाहर होते हैं तो दिन में कम से कम एक बार फोन कर पौधों की जानकारी लेते हैं। वह कहते हैं कि पौधों की देखभाल वह स्वयं ही करते हैं। उन्हें आज तक खुद से अच्छा माली कोई नहीं मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed