{"_id":"65b78bce72bd981052099429","slug":"ot-will-start-soon-in-the-new-building-of-the-medical-college-etah-news-c-163-1-sagr1019-111937-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में जल्द शुरू होगी ओटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मेडिकल कॉलेज के नए भवन में जल्द शुरू होगी ओटी
Mon, 29 Jan 2024 04:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 29 Jan 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। सीएमओ कार्यालय के पास मेडिकल कॉलेज का नया भवन बना है। जिसमें ओपीडी चल रही है। जल्द ही यहां ओटी (ऑपरेशन थिएटर) भी संचालित की जाएगी। सोमवार को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल ने नए भवन में व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने जल्द से जल्द नए भवन में बनी ओटी को शुरू करने की बात कही।
प्राचार्य दोपहर के समय मेडिकल कॉलेज के नए भवन में पहुंची। उन्होंने मेडिसन के चिकित्सकाें सहित अर्थों के चिकित्सकों के साथ भूतल से लेकर ऊपर बनी ओटी सहित मरीजों को भर्ती करने के वार्ड, चिकित्सकों के लिए कक्ष आदि की व्यवस्थाओं को देखा। उन्हाेंने मानक के अनुसार चिकित्सकों को कक्षों का आवंटन करने की बात कही। भवन में दो ओटी बनाई गईं हैं। दोनों ओटी को देखा। वहां पानी की व्यवस्था नहीं थी।
सर्जन चिकित्सकों ने कहा पानी की व्यवस्था हो जाए तो ओटी को शुरू कर दिया जाएगा। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। इस पर प्राचार्य ने जल्द से जल्द पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मरीजों को भर्ती करने के लिए वार्ड सहित अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने चिकित्सकों के अनुसार कक्षों की सूची बनवाई। किस विभाग को कितने कक्ष आवंटित होने हैं आदि को देखा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
नए भवन में लिया जाएगा सैंपल
मरीजों को अभी जांच के लिए नए भवन से एमसीएच विंग तक दौड़ लगानी पड़ती है। एमसीएच विंग के प्रथम तल पर ही मरीजों का सैंपल जांच को लिया जाता है। प्राचार्य ने कहा कि नए भवन में एक कक्ष में भूतल पर ही मरीजाें की खून की जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे। स्वास्थ्यकर्मी सैंपल को जांच के लिए लैब में लेकर जाएगा। उन्होंने बताया नए भवन में जैसे ही लैब स्थापित हो जाएगी इसके बाद जांच में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी।