{"_id":"6380c4be6359c63e5220936b","slug":"orphan-children-reached-collectorate-adm-provided-ration-etah-news-agr554699893","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कलक्ट्रेट पहुंचे अनाथ बच्चे, एडीएम ने दिलाया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कलक्ट्रेट पहुंचे अनाथ बच्चे, एडीएम ने दिलाया राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मारहरा ब्लॉक के गांव पिथनपुर के तीन अनाथ बच्चे शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम वित्त एवं राजस्व को व्यथा सुनाई। बताया कि डीलर राशन नहीं दे रहा, थप्पड़ मारकर भगा दिया। इस पर एडीएम ने आर्थिक सहयोग किया। साथ ही डीएसओ को निर्देश देकर बच्चों को राशन दिलाया।
अंशु, करण और इनकी बहन काजल ने शुक्रवार को शिकायतीपत्र दिया। जिसमें गांव के राशन डीलर पर राशन न देने का आरोप लगाया। बच्चों ने बताया कि दो साल पहले उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है। वहीं तीन दिन पहले पिता की भी मृत्यु हो गई। आरोप लगाया कि तीनों लोग राशन लेने के लिए कोटेदार की दुकान पर गए तो डीलर ने गालीगलौज करते हुए थप्पड़ मारकर भगा दिया। इस पर एडीएम वित्त व राजस्व आयुष चौधरी ने बच्चों को 1500 रुपये मदद के रूप में दिए।
वहीं राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिलापूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता को निर्देश दिए। डीएसओ ने बताया कि निर्देश मिलने के बाद डीलर से बात की। बताया गया कि पीओएस मशीन पर बच्चों की अंगूठा निशानी न आने की वजह से राशन नहीं मिल सका था। अब मोबाइल ओटीपी के जरिये उन्हें राशन दिला दिया गया है।