फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Oranges disappear from the market, lemon prices double

बाजार से संतरे गायब, नींबू के दाम दोगुने

Sun, 02 May 2021 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Oranges disappear from the market, lemon prices double
बाजार से संतरे गायब, नींबू के दाम दोगुने
विज्ञापन

एटा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी के सेवन की सलाह दी जा रही है। संतरा और नींबू में भरपूर मात्रा में यह विटामिन होता है। इन्हें खरीदने के लिए लोग बाजार पहुंच रहे हैं। लेकिन संतरे नदारद हैं। जबकि 60 से 80 रुपये किलो बिकने वाले नींबू के दाम 160 रुपये कर दिए गए हैं। फुटकर में पांच रुपये का एक नींबू दिया जा रहा है।

होली के बाद तक नींबू 80 रुपये किलो बिका था। जैसे ही कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े तो लोगों ने इसका प्रयोग बढ़ गया है। ऐसे में दाम भी एकदम से बढ़ गए। स्थिति यह है कि आम लोगों को अब नींबू खरीदने के लिए सोचना पड़ रहा है। वहीं, संतरा तो बाजार में इक्का-दुक्का दुकान पर ही नजर आ रहा है। इसके भाव भी 150 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। जबकि एक पखवाड़े पहले तक यह 40-50 रुपये किलो बिक रहा था। एसडीएम सदर अबुल कलाम ने बताया कि कहीं मुनाफाखोरी जैसी शिकायत आएगी तो संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed