{"_id":"6a2aef95c983fadc4f078c13","slug":"opportunity-for-college-registration-until-june-15-etah-news-c-163-1-eta1004-151820-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महाविद्यालयों में पंजीकरण के लिए 15 जून तक का अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महाविद्यालयों में पंजीकरण के लिए 15 जून तक का अवसर
Thu, 11 Jun 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ से संबद्ध महाविद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को प्रवेश से पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है। पंजीकरण के बाद ही विद्यार्थियों को संबंधित महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करने की अनुमति मिलेगी।
विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों में इन दिनों बड़ी संख्या में विद्यार्थी पंजीकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं। जनता महाविद्यालय परसोंन के प्राचार्य लेफ्टिनेंट नरेंद्र सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध अभ्यर्थियों के विवरण के आधार पर की जाएगी। पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को अपनी शैक्षिक जानकारी, व्यक्तिगत विवरण तथा आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।