फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Operator reached to open sealed lab with fake letter from Aliganj MLA

Etah News: अलीगंज विधायक का फर्जी पत्र लेकर सील लैब खुलवाने पहुंचा संचालक

Thu, 08 Feb 2024 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Feb 2024 06:23 PM IST
विज्ञापन
Operator reached to open sealed lab with fake letter from Aliganj MLA
आसपास के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फोटो-8

विधायक ने किया इंकार, पत्र की होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जैथरा कस्बे में दिसंबर माह में एक पैथोलॉजी लैब को सील किया गया। लैब संचालक अलीगंज विधायक के नाम से लिखा पत्र लेकर डीएम के पास पहुंच गया और लैब को खुलवाने की मांग की। बात हुई तो विधायक ने लैब खोलने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पत्र को लेकर जांच शुरू करा दी गई है।


14 दिसंबर को डीएम के निर्देशन में एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी जैथरा कस्बा में संचालित तथागत डायग्नोस्टिक सेंटर पर जांच करने गए थे। वहां चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इस पर पैथोलॉजी को सील करने की कार्रवाई की गई। लैब तभी से सील चल रही है। लैब संचालक उसको खुलवाने के लिए इधर-उधर चक्कर काट रहा है। लैब का संचालक हाल ही में डीएम के पास अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का पत्र लेकर पहुंचा। इसमें लिखा गया था कि नियमानुसार लैब संचालन की अनुमति दी जाए। पत्र की जांच के लिए अलीगंज विधायक को कॉल की गई। अलीगंज विधायक ने लैब खोलने की बात को लेकर पत्र लिखने से इन्कार कर दिया। इस पर पत्र लेकर पहुंचा संचालक वहां से खिसक लिया। प्रशासन पत्र की जांच करा रहा है।
विज्ञापन

---------
राजनीतिक हनक में चल रहीं कई चिकित्सा इकाई
पैथोलॉजी हो या फिर क्लीनिक से लेकर नर्सिंग होम, तमाम राजनीतिक हनक में चल रहे हैं जो मानक के विपरीत संचालित हैं। वहीं राजनीतिक हनक के चलते वहां कोई जांच पड़ताल तक नहीं होती है। यह बात अलग है कि राजनीतिज्ञों का जो दावा किया जाता है, कहीं सही तो कहीं फर्जी होता है। इसी तरह का मामला अलीगंज की लैब का नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
लैब संचालन में शिकायतें मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई करने के लिए मैंने ही कहा था जो लैब मेरी शिकायत पर सील हुई, उसे खुलवाने की सिफारिश मैं क्यों करूंगा? संभवत: मेरा फर्जी पत्र बनाकर पेश किया गया है। मैंने डीएम से लैब न खोलने के लिए कह दिया है। अभी विधानसभा सत्र में लखनऊ हूं। लौटकर पत्र बनाने वालों पर कार्रवाई कराऊंगा। - सत्यपाल सिंह राठौर, विधायक अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed