फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Open gym will be made on diet to make health

Etah News: सेहत बनाने के लिए डायट पर बनेगा ओपन जिम

Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 30 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Open gym will be made on diet to make health
एटा। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और फास्ट फूड खाने से लोग बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। चिकित्सकों की सलाह रहती है कि लोग सुबह के समय टहलने जाएं। साथ ही व्यायाम करें। इससे शरीर चुस्त व दुरुस्त बना रहता है। लेकिन बड़ी उम्र के ही नहीं, युवा पीढ़ी भी आलस्य का शिकार होता जा रहा। इन समस्याओं के समाधान के लिए डायट पर ओपन जिम बनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

शिक्षा उप निदेशक, डायट प्राचार्य डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि डायट पर बड़ी संख्या में डीएलएड के प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले रहे हैं। कुछ प्रशिक्षु यहां रहते हैं। वहीं प्रवक्त्ता भी रहते हैं। यहां पार्क सहित अन्य कोई ऐसी व्यवस्था नहीं है। जहां प्रशिक्षु सहित प्रवक्ता भी शारीरिक व्यायाम करें और टहल सकें। इसी को लेकर शासन को पार्क व ओपन जिम का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया ओपन जिम बनने से डायट के प्रशिक्षुओं के अलावा प्रवक्ता व्यायाम कर सकेंगे। इससे उनका शरीर चुस्त-दुरुस्त रहेगा। उन्होंने बताया कि सुबह के समय व्यायाम करने के कई फायदे होते हैं। जिससे व्यक्ति बीमारियों से बचा रहता है। ओपन जिम लगने से यहां प्रशिक्षु शारीरिक व्यायाम करेंगे। कहा कि पार्क व जिम के लिए जो जगह चिह्नित की गई है। वहां मिट्टी आदि डलवाने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed