फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   OP Rajbhar met victim family and consoled them in case of murder of girl student after misdeed in Etah

दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या: पीड़ित परिजन से मिले राजभर, कहा-राम के जमाने में भी छिटपुट घटनाएं घट जाती थीं

Tue, 05 Sep 2023 06:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 06:13 PM IST
सार

एटा में दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या के मामले में सुभासपा ओपी राजभर पीड़ित परिजन से मिलकर ढांढस बंधाया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भगवान के श्री राम के जमाने में भी छिटपुट घटनाएं घट जाती थीं। मामले में पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
OP Rajbhar met victim family and consoled them in case of murder of girl student after misdeed in Etah
दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या: पीड़ित परिजन से मिले राजभर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में अलीगंज थाना में पंद्रह दिन पहले दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। कहा कि भगवान श्रीराम के जमाने में भी छिट पुट घटनाए घट जाती थीं। बड़ा प्रदेश है अगर कोई घटना घटित होती है तो तत्काल पुलिस की टीमें एक्शन में आती हैं

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुलिस की पांच टीमें जांच कर रहीं है। एफआईआर नामजद लोगों विरुद्ध नहीं की गई है। पुलिस कप्तान भी उनकी विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। परिवार भी पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कोई निर्दोष व्यक्ति मुकदमे में नहीं फंस जाए, इसलिए मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरत हुई तो डीजी क्राइम से बात करके और टीमें भी लगाई जाएंगी। अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि इतना बड़ा प्रदेश है, 25 करोड़ आबादी है। भगवान श्रीराम के जमाने में भी छिट पुट घटनाएं घट जाती थीं। 

कहा कि यूपी बड़ा प्रदेश है। यदि कोई घटना घटित होती है तो पुलिस टीमें तत्काल एक्शन में आती हैं। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करतीं हैं। एटा की घटना में भी पुलिस की पांच टीमें काम कर रही हैं। इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह ईस्ट इंडिया कंपनी है। गठबंधन में अलग अलग तरह के मिजाज के लोग है। कुछ दिन के बाद गठबंधन समाप्त हो जाएगा।

यह भी पढ़ेंः- देश-विदेश से आ रहे फोन: हेलो मथुरा में कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी; मंगला आरती व दर्शन का क्या है समय ?

समजावादी पार्टी से एनडीए गठबंधन में शामिल हुए राजभर ने अपने कद के बारे में चर्चा करते हुए बयान दिया की हाल में ही उत्तर प्रदेश में उपचुनाव हो रहे हैं, समाजवादियों ने उपचुनाव का माहौल ओमप्रकाश राजभर बनाम अखिलेश यादव बना दिया है। इसी से लोग समझ सकते हैं कि ओमप्रकाश राजभर का कद कितना बढ़ा है। शिवपाल यादव इन दिनों ओमप्रकाश राजभर पर हमलावर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed