फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Only one poor person died of corona in the entire district

पूरे जिले में कोरोना से मरा केवल एक गरीब व्यक्ति

Fri, 21 May 2021 05:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 05:52 PM IST
विज्ञापन
Only one poor person died of corona in the entire district
एटा। कोरोना संक्रमित मृतक निर्धन परिवारों को सरकार ने आर्थिक सहायता के रूप में पांच हजार रुपये उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं जिले में महज एक ही संक्रमित मृतक के परिवार को धनराशि उपलब्ध कराई गई है। इस पर प्रमुख सचिव ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से मरने वाले निर्धन परिवारों को शव के अंतिम संस्कार के लिए पांच हजार रुपये दिए जाने के निर्देश हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंचायती राज विभाग को ग्रामीण क्षेत्र के 14 लोगों की सूची उपलब्ध कराई गई। जिनकी मृत्यु कोरोना संक्रमण की वजह से हुई थी। जांच में इनके परिवार निर्धन भी मिले, लेकिन पंचायती राज विभाग ने इनमें से सिर्फ एक ही मृतक के परिवार को सहायता राशि उपलब्ध कराई। हाल ही में जब इस योजना की सभी जिलों की समीक्षा शासन स्तर पर हुई तो प्रमुख सचिव ने एटा को लेकर नाराजगी जताई। साथ ही अन्य सभी पात्रों को लाभांवित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सामान्य मृत्यु पर भी मदद का प्रावधान
गरीब परिवारों की स्थिति में सामान्य मृत्यु पर भी मदद का प्रावधान है। ग्रामीण क्षेत्र के ऐसे परिवार जो मृत परिजन की अंत्येष्टि करने में अक्षम हैं, उन्हें पांच हजार रुपये दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते में आती है धनराशि
मृतक के आश्रितों के खाते में यह सहायता राशि प्रेषित की जाती है। इसके लिए उन्हें अपना आधार कार्ड और बैंक की पासबुक पंचायती राज विभाग को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed