फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Only counseling is available in medical college

मेडिकल कॉलेज में मिल रहा सिर्फ परामर्श

Sat, 10 Sep 2022 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Only counseling is available in medical college
एटा। मेडिकल कॉलेज में मरीजों को सिर्फ चिकित्सकीय परामर्श मिल पा रहा है। मरीजों को अधिकांश दवाएं अस्पताल में नहीं मिल रही हैं। ऐसे में वह दवाएं बाहर से खरीदने के लिए मजबूर है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की हालत खराब है जो बाजार से दवाएं नहीं खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल का विलय हुआ है, तबसे लोगों के लिए सुविधा से ज्यादा मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। सबसे बुरा हाल मार्च 2022 से हुआ है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दवाओं में कटौती कर दी। ओपीडी में आने वाले बीमारों को दवाओं का वितरण बंद कर दिया। नया नियम लागू किया गया कि मरीज को भर्ती करके ही इलाज किया जाएगा। भर्ती करने की जटिलताएं ऐसी हैं कि पसीने छूट जाते हैं। मरीज आसानी से भर्ती नहीं हो पाता है। जबकि कई छोटी-मोटी बीमारियों में भर्ती होने की जरूरत तक नहीं होती। इसके बावजूद मरीजों को दवाएं नहीं मिल पा रही हैं। ओपीडी में चिकित्सक एक मरीज को सामान्य तौर पर चार से छह तरह की दवाएं लिखते हैं। दवा वितरण केंद्र पर इनमें से एक या दो तरह की दवाएं ही दी जाती हैं। शेष दवाएं मरीजों को बाजार से ही खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

पैर में चोट लगने से घाव हो गया है। इस पर मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों को दिखाया तो दवाएं लिख दी गईं, लेकिन घाव को साफ करने और लगाने के लिए लोशन व ट्यूब नहीं मिला। बाजार से खरीदना पड़ा। - रूपेश कुमार, रिजोर
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में खुजली व पानी आने की समस्या है। मेडिकल कॉलेज में दवाएं लिखी गईं, लेकिन आधी ही दवाएं दी गईं हैं। अन्य दवाएं बाहर मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ेंगी। - पूरन देवी, जीटी रोड
चिकित्सकों ने फेफड़ों में परेशानी बताई है। भर्ती करके इलाज करने की सलाह दी, लेकिन बहुत ज्यादा प्रक्रियाएं होने की वजह से भर्ती नहीं हो सका। दवाएं लेने गया तो आधी ही मिली हैं। - आदित्य कुमार, सुनहरी नगर
कई दिनों से खुजली और पेट दर्द की दिक्कत है। बृहस्पतिवार को दो पर्चा बनवाकर अलग-अलग डॉक्टरों को दिखाया। दोनों ही पर्चों पर पूरी दवाएं नहीं मिलीं। - सत्यपाल सिंह, धुमरी

मेडिकल कॉलेज में आईपीडी को पूरा करना होता है, इसकी दवा शासन से मिलती हैं। इसलिए भर्ती करके ही दवाएं दी जा रही हैं। वितरण केंद्र पर दवाएं कम मिलती हैं, जबकि वार्ड में मरीज को पूरी दवाएं मुहैया कराई जाती हैं। - डॉ. विवेक पाराशर, मीडिया प्रभारी, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed