फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Only 2200 quintals of wheat were purchased in 42 days

Etah News: 42 दिन में महज 2200 क्विंटल हुई गेहूं की खरीद

Thu, 11 Apr 2024 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Only 2200 quintals of wheat were purchased in 42 days
एटा। एक मार्च से गेहूं की खरीद के लिए जिले में 84 क्रय केंद्र खोल दिए गए थे। इसमें से 54 क्रय केंद्रों पर 42 दिन में 2200 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है। जबकि 30 क्रय केंद्रों पर अभी बोहनी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन


किसानों को उनकी फसल का अच्छा मूल्य मिले। इसके लिए 2275 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर की जा रही है। किसान खाद्य विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा क्रय केंद्र पर गेहूं को बेच सकता है। किसानों को लेबर का 20 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में स्थिति यह है कि केंद्रों को खुले 42 दिन हो गए हैं, लेकिन 30 क्रय केंद्र ऐसे हैं। जिन पर गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो पाई है। इन 42 दिनों में क्रय केंद्रों पर सिर्फ 2200 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। जबकि इस बार शासन से जनपद को 1,01,300 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य विभाग के पोर्टल पर क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए 3000 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं। केंद्र प्रभारी लगातार किसानों से संपर्क कर उनका पंजीकरण कर रहे हैं। जबकि बीते वर्ष 700 किसानों ने ही पोर्टल पर पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed