{"_id":"613226088ebc3e7a23458ddf","slug":"one-youth-killed-five-injured-in-road-accidents-etah-news-agr506127899","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पांच लोग घायल
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र के गांव फफोतू के पास बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के भांजा व दूसरे बाइक सवारों सहित पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां से गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। गांव नगला बाचा निवासी ओमपाल सिंह (45) पुत्र सूबेदार सिंह की मौत बृहस्पतिवार देर शाम हुई है।
जबकि मृतक का भांजा कुलदीप कुमार निवासी टूंडला और दूसरी बाइक सवार विनय कुमार व योगेंद्र कुमार निवासी रामपुर घनश्याम थाना कोतवाली देहात घायल हो गए। दूसरी बाइक सवार दोनों घायल युवकों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। परिजनों ने बताया कि ओमपाल को भी जिला अस्पताल से आगरा रेफर किया गया था, रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद शव को जिला अस्पताल लेकर आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया।
वहीं कोतवाली नगर क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित मोहल्ला आनंदपुरम के पास बाइक सवार ने साइकिल सवार राजू वर्मा निवासी उद्देतपुर थाना कोतवाली देहात को टक्कर मारकर घायल कर दिया। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव नगला कलुआ के पास ई-रिक्शा पलट जाने से यहां के निवासी महेंद्र सिंह घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।