फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One woman's body was found hanging and the other's body was found on a cot.

Etah News: एक महिला का फंदे पर तो दूसरी का चारपाई पर मिला शव

Sat, 12 Oct 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 12 Oct 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
One woman's body was found hanging and the other's body was found on a cot.
एटा। जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला नैनसुख में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। वहीं, मिरहची थाना क्षेत्र में मायके आई महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन

गांव मनोना थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी श्यामब्रेश ने बताया कि उसने अपनी बहन रेखा उर्फ कूकी का विवाह 23 अप्रैल 2018 को जयकुमार उर्फ कान्हा निवासी नगला नैनसुख के साथ किया था। विवाह के समय अपनी सामर्थ्य से अधिक 25 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद से ही पति जयकुमार उर्फ कान्हा, जेठानी राधा, सास निखिलेश, जेठ राघव देवर दिल कुमार और ससुर श्रीकृष्ण अतिरिक्त दहेज में 2 लाख रुपये और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। 20 दिन पहले मायके आई बहन ने बताया था कि यह लोग धमकी देते हैं और कहते हैं कि अगर मांग पूरी नहीं की तो अच्छा नहीं होगा। इससे स्पष्ट होता है कि मेरी बहन की हत्या की गई है। सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि श्यामब्रेश की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव नगला खार में एक महिला लगभग 10 दिन पूर्व ससुराल से आई थी। शनिवार को दोपहर के समय घर के अंदर चारपाई पर उसका शव मिला। नगला खार निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि पुत्री नीलम (24) का विवाह कासगंज जिले के तिलसई गांव निवासी मनोज कुमार के साथ किया था। चार दिन पूर्व ही पुत्री को मायके लाया था। शनिवार को उसका पति मनोज आया था और उससे कुछ कहासुनी हुई थी। हम लोग खेत पर चले गए लौट कर आए तो देखा बेटी मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी हुई है। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि जयवीर सिंह ने मृतका के पति के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed