{"_id":"66965d607a99c0b16500fe87","slug":"one-person-died-and-10-people-seriously-injured-in-accidents-in-different-areas-of-etah-2024-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etah: अलग-अलग क्षेत्रों हुए हादसे, एक की मौत...10 लोग गंभीर रूप से घायल; तीन रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: अलग-अलग क्षेत्रों हुए हादसे, एक की मौत...10 लोग गंभीर रूप से घायल; तीन रेफर
Tue, 16 Jul 2024 05:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:28 PM IST
सार
एटा में अलग-अलग क्षेत्रों हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से तीन लोगों को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं ऑटो पलटने से छह तो अन्य हादसों में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए रेफर किया गया।
विज्ञापन
बागवाला थाना क्षेत्र के कंसुरी गांव निवासी सत्यपाल सिंह ने बताया कि उसका भाई दयानंद सोमवार को किसी काम से गोलाकुआं गया था। वहां से लौटते समय थाना क्षेत्र के ही गांव नगला भोज के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उसको मेडिकल कॉलेज भेजा। प्राथमिक चिकित्सा के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए दयानंद को आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान दयानंद ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के छोटे भाई सत्यपाल सिंह ने बताया कि दयानंद मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
वहीं पीलीभीत के मजदूर धान की रोपाई के लिए नगला किशन आ रहे थे। तभी रास्ते में मिरहची थाना क्षेत्र के सिरसा टिप्पू के समीप तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते उसमें सवार छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहां उनका उपचार चल रहा है।
घायल मजदूर हरिशंकर ने बताया कि बरेली से एक ऑटो एटा के लिए बुक किया था। मेरे साथ ऑटो में नेहरपाल, राजपाल, रमन, अमित और धर्मपाल बैठे हुए थे। ऑटो जैसे ही कासगंज रोड स्थित गांव सिरसा टिप्पू पर पहुंचा। अधिक गति होने और नियंत्रण खो जाने की वजह से डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इसके कारण ऑटो में सवार हम सभी लोग घायल हो गए।
इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में सत्यपाल निवासी नगला अगर थाना मलावन, परविंदर निवासी थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा, कमलेश और योगेंद्र निवासी रुहासी थाना एका जिला फिरोजाबाद घायल हुए हैं। इनमें से परविंदर, कमलेश और योगेंद्र को आगरा रेफर किया गया है। बाकी सब का मेडिकल कॉलेज में ही उपचार चल रहा है।