फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One person died after being hit by a tempo

Etah News: टेंपो की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत

Fri, 24 Jan 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 24 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
One person died after being hit by a tempo
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में निधौली कलां मार्ग पर गांव रेजुआ के पास बिना नंबर के टेंपो की चपेट में आने से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं अन्य सड़क दुर्घटना में 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें से तीन को रेफर किया गया है, शेष का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

गांव रेजुआ निवासी अशोक कुमार ने बताया कि भाई विनोद कुमार (70) गांव के बाहर सड़क पर टहल रहे थे। तभी बिना नंबर की एक टेंपो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर हम लोग पहुंचे और उनको उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में कासगंज जिले के शहर कासगंज निवासी सूरजभान, सोरों निवासी प्रमोद और शुभी, थाना बागवाला के हरनावली निवासी गिरीश, कोतवाली देहात की पवांस निवासी आदेश, असरौली निवासी नरेश, कोतवाली नगर के शीतलपुर निवासी सतपाल, रिजोर के रामनगर निवासी ब्रजवीर सिंह घायल हुए हैं। इनमें से सूरजभान, प्रमोद और शुभी को कासगंज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed