{"_id":"69b99b248d0dc1cbb003fb09","slug":"one-party-attacked-the-mother-and-son-in-the-panchayat-etah-news-c-163-1-eta1003-147805-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पंचायत में एक पक्ष ने किया मां-बेटे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पंचायत में एक पक्ष ने किया मां-बेटे पर हमला
Tue, 17 Mar 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में पंचायत के समय उग्र हुए एक पक्ष के लोगों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे को गंभीर चोटें आई हैं, मामले की प्राथमिकी विधवा ने पांच लोगों को नामित करते हुए थाने में दर्ज कराई है।
नगर के गोलनगर के अंकित कुशवाह का पड़ोसी गोपीराम कुशवाह के पुत्रों से कुछ दिन पहले एक विवाह समारोह में झगड़ा हो गया था। इस विवाद के निपटारे को मोहल्ले के भजनलाल कुशवाह ने अपने कॉलेज में पंचायत बुलाई। पंचायत में पहुंचे दोनों पक्ष में वार्ता के समय एक बार पुन: विवाद हो गया, आवेश में आकर गोपीराम के पुत्र रामनरेश, अनिल, धर्मेंद्र एवं बॉबी, सत्यवीर ने अंकित और उसकी मां सरोज देवी पर हमला कर दिया। सरोज देवी ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया हमलावरों ने कुर्सियां फेंककर उन पर जानलेवा हमला किया। कोतवाली प्रभारी संजय राघव ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।