फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One of the three stolen buffaloes recovered, one thief arrested

Etah News: चोरी गई तीन में एक भैंस बरामद, एक चोर गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
One of the three stolen buffaloes recovered, one thief arrested
राजा का रामपुर। क्षेत्र के गांव गढ़िया हरवे और नगला गड़रियान से हुई तीन भैंसों की चोरी के मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस ने शुक्रवार को एक भैंस बरामद करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले 15 जून को क्षेत्र के गांव गढि़या हरवे से एक और नगला गड़रियान से दो भैंस चोरी हो गई थी। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने जाने पर पुलिस ने पीड़ितों की नहीं सुनी। इस पर पीड़ित सत्यवीर सिंह ने इसकी शिकायत सांसद मुकेश राजपूत से की। सांसद के कहने पर पीड़ित पुन: थाने पहुंचा।
विज्ञापन

थाने पहुंचने पर प्रभारी ने कहा सांसद से ही भैंस ढुंड़वाने को कहा। इसके बाद पीड़ित सीओ अलीगंज नीतिश गर्ग से मिला और प्रभारी की शिकायत की। पीड़ित से कहे गए थाना प्रभारी के इन शब्दों ने तूल पकड़ लिया। मामले के तूल पकड़ने पर थाना प्रभारी ने भैंस चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ ही चोरी गई तीन में एक भैंस बरामद कर ली है। साथ ही एक भैंस चोर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मुकेश मलिक ने कहा रात्रि गश्त के दौरान उन्होंने प्रदीप उर्फ भोले निवासी भीमपुर को चोर की भैंस सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश मलिक ने बताया 15 जून को गढ़िया हरवे से एक भैंस और नगला गड़रियान से दो भैंसों चोरी हुई थी। जिनकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed