फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One killed, three injured including father and son in bike collision

Etah News: बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, पिता-पुत्र समेत तीन घायल

Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 15 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
One killed, three injured including father and son in bike collision
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शनिवार देर शाम को दो बाइकों की टक्कर में पिता पुत्र समेत तीन घायल हो गए। वहीं एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसमें दो की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के महाराणा प्रताप निवासी राहुल अपने बेटे विराट और कैलाशगंज निवासी राजेश कुमार (42) शनिवार शाम करीब 7 बजे निधौली कलां मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस से दावत खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव अरथरा निवासी कुलदीप (20) अपनी बाइक से एटा सब्जी लेने आ रहा था। उसी दौरान दोनों बाइक आमने-सामने भिड़ गई। इसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल कोतवाली देहात थाना पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य घायलों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed