फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One killed in car-loader collision

Etah News: कार और लोडर की टक्कर में एक की मौत

Sun, 19 Oct 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
One killed in car-loader collision
एटा। सहावर मार्ग पर कार व लोडर वाहन की टक्कर हो गई। कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई और लोडर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव नगला समल निवासी नितिन सिंह ने बताया कि शनिवार को देर शाम गांव के बाहर सहावर मार्ग पर खड़ा हुआ था। उसी समय एटा की ओर से एक कार व अमांपुर की ओर से आ रहे लोडर वाहन की टक्कर हो गई। इस भिडंत के बाद दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और चीख-पुकार मच गई। जब तक स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे, लोडर वाहन का चालक भाग गया। कार में फंसे हुए चालक लवलेश (20) निवासी टूंडला जिला फिरोजाबाद को लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना देते हुए गंभीर रूप से घायल लवलेश को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया कि लवलेश कोई बुकिंग लेने अमांपुर की और जा रहा था। वहीं लोडर वाहन की केबिन में बीयर की खाली बोतलें मिली हैं। फिलहाल पुलिस घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजन ने अज्ञात लोडर चालक के खिलाफ कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर मेें एक व्यक्ति घायल

सकीट। सकीट-ओंछा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास रविवार को ई-रिक्शा और ऑटो की टक्कर हो गई। ई-रिक्शा में बैठा एक व्यक्ति घायल हो गया। थाना क्षेत्र के ग्राम करमचंदपुर निवासी रमेश त्योहार का सामान लेने के लिए ई-रिक्शा से सकीट आ रहे थे। अभी वह नगर के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ऑटो से ई-रिक्शा की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद ऑटो लेकर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed