फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One killed, five bike riders injured in road accidents

Etah News: सड़क हादसों में एक की मौत, पांच बाइक सवार घायल

Mon, 02 Mar 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
One killed, five bike riders injured in road accidents
एटा। जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत अलग-अलग हादसों में 5 बाइक सवार घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गोपी पर बाइक सवार को नींद आने से बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इससे बाइक सवार की मौत हो गई। विशाल पुत्र चरन सिंह (23) निवासी होरची थाना निधौली कलां अपनी ननिहाल जरारी जिला अलीगढ़ से वापस आ रहा था। वह रविवार को अपने मामा की लड़की की शादी में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह 10 बजे अलीगढ़ जिले के गोपी पर पहुंचा ही था। अचानक उसे बाइक पर ही नींद आ गई। इससे बाइक डिवाइडर में टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों ने उसे एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना एका के गांव कुंजपुर निवासी अलवर पुत्र कुंवरपाल सिंह (63) एटा से अपने गांव जा रहे थे। तभी अचानक बाइक फिसल गई जिससे वह चोटिल हो गए। उन्हें इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती किया गया। थाना सकीट के गांव राधेनगर निवासी नरेंद्र पुत्र सर्वेश कुमार रविवार की रात करीब 7 बजे अपने बड़े भाई पुष्पेंद्र को सकीट से लेने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगला काजी पर सामने से आ रही बाइक में भिडंत हो गई। इससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहीं थाना कायता जिला फिरोजाबाद के गांव मिलिक निवासी आशीष पुत्र छोटे लाल (15) सोमवार को सुबह 11 बजे बाल कटाने के लिए बाइक से जा रहा था। उसके साथ गांव के ही राजकुमार और ओमकार पुत्र गीतम भी साथ जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे तीनों लोग घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed