फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One killed, 7 including 4 women injured in accidents

Etah News: हादसों में एक की मौत, 4 महिलाओं सहित 7 घायल

Sun, 25 Jun 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 25 Jun 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
One killed, 7 including 4 women injured in accidents
एटा/मिरहची/अवागढ़। जिले में अलग-अलग हुए हादसों में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि चार महिलाओं सहित 7 लोग घायल हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के गांव नगला चित्तर निवासी राम सनेही (58) को ट्रक चालक ने शनिवार की रात में करीब 12 बजे कुचल दिया। मृतक के पुत्र एवरन सिंह ने बताया कि पिता सड़क किनारे रोजाना की तरह शनिवार की रात को चारपाई बिछाकर सो गए थे। रात करीब 12 बजे ट्रक चालक ने पिता को कुचल दिया, इसके चलते उनकी मौत हो गई। चीख-पुकार मचने पर ग्रामीणों ने चालक को ट्रक सहित पकड़ लिया जिसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर सौंपा है।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र के गांव सिंधावली के पास रविवार की सुबह करीब 7 बजे उत्तराखंड राज्य की रोडवेज बस ने एक कार में टक्कर मार दी।
इस हादसे में कार सवार अशोक कुमार, इसकी पत्नी कुसमा देवी, विद्या देवी निवासीगण गांव बझेरा थाना दातागंज जिला बदायूं, ममता देवी, आर्यन, बसंत कुमार और अनीता देवी निवासीगण गोविंदपुरी थाना फरीदपुर जिला बरेली घायल हुए हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed