फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   One injured in road accident dies, 5 injured in other accidents

Etah News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मौत, अन्य हादसों में 5 घायल

Mon, 12 Feb 2024 05:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 12 Feb 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
One injured in road accident dies, 5 injured in other accidents
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र अलीगंज रोड स्थित गांव चांदपुर के पास रविवार की दोपहर करीब 2 बजे ऑटो में ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दी थी। इसमें ऑटो सवार एक व्यक्ति अपने साथी सहित घायल हो गया था। गंभीर रूप से घायल होने पर आगरा रेफर किया गया था। वहां रात में मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कंसुरी निवासी हरीश चंद्र (55) की मौत हुई है। परिजन ने बताया कि ऑटो में सवार होकर गांव के ही अनोखे लाल के साथ गांव लौट रहे थे। तभी गांव चांदपुर के पास ट्रैक्टर चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसकी वजह से गिरीश चंद्र के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए थे। हालत नाजुक होने के चलते आगरा रेफर किया गया। यहां रात करीब 8 बजे मौत हो गई। तब पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव कंचनगढ़ी के पास रविवार की देर शाम बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नेम सिंह निवासी नगला सैंया थाना व जिला कासगंज और इसके साढू संतोष कुमार की 11 वर्षीय बेटी शिवानी निवासी नगला रंपुरिया कासगंज घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से बालिका को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि थाना रिजोर क्षेत्र शिकोहाबाद रोड स्थित एका मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार उदयवीर निवासी आरंगाबाद थाना जसराना जिला फिरोजाबाद, कृपाल सिंह निवासी नगला जसुआ थाना बरहन आगरा और गिर्राज सिंह निवासी दखनपुर थाना फरिहा जिला फिरोजाबाद घायल हो गए। तीनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed