{"_id":"688f988c42eebe02910be92f","slug":"one-died-after-being-hit-by-a-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1002-137162-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वाहन की चपेट में आकर एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वाहन की चपेट में आकर एक की मौत
Sun, 03 Aug 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
एटा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर शनिवार रात एक ढाबे के रसोइया की जान चली गई। गश्त कर रही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए माेर्चरी भेजा।
रोज की तरह शनिवार रात ढाबे से घर आ रहे अवधेश कुमार (37) निवासी सिकरारी थाना अवागढ़ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। भाई विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस के माध्यम से हादसे की जानकारी मिली। छोटा भाई शनिवार को गांव से सुबह 11 बजे जरानी स्थित ढाबे के लिए निकल गया। भाई की डयूटी 12 घंटे की थी और वह रात 12 बजे छुट्टी के बाद गांव के लिए निकल आता था। गांव से कुछ ही दूरी पर रास्ते में गश्त कर रही पुलिस को शनिवार रात करीब 1 बजे सड़क किनारे अचेत अवस्था में अवधेश पड़ा मिला।
पुलिस सूचना पर हम लोग हादसे वाले स्थान पर पहुंचे जहां भाई मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। विपिन ने बताया कि भाई पहले रिजावली में एक ढाबे पर नौकरी करता था। 10 दिन पूर्व ही जरानी स्थित ढाबे पर नौकरी करने पहुंचा था। उसके तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी 13, बेटा 10 व छोटी बेटी 7 वर्ष की है।