फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   one dead and three injured in road accident

नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा, एक महिला की मौत, सात घायल

Sun, 07 Feb 2021 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
one dead and three injured in road accident
जिला अस्पताल में भर्ती टेंपो पलटने से घायल महिला । - फोटो : ETAH
नीलगाय से टकराकर रविवार की दोपहर करीब दो बजे एक टेंपो पलट गया। टेंपो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय सीएचसी और जिला अस्पताल भेज दिया गया। टेंपो सवार देवी जागरण के कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन

थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सर्रा भट्टा के पास टेंपो के सामने अचानक नीलगाय आ जाने की वजह से पलट गया। इस हादसे में मनोरमा उर्फ निर्मला देवी (48) पत्नी राजेश उर्फ भोला निवासी सिकंदरपुर खास थाना कंपिल जिला फर्रूखाबाद की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि रोहित कुमार, सुनील कुमार, सोनी, राहुल कुमार, सुनीता देवी और चालक धीरेंद्र घायल हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा पर भर्ती कराया, यहां से सुनीता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

चालक धीरेंद्र ने बताया है कि उसकी बहन गांव विजयगढ़ जिला अलीगढ़ में रहती हैं, उनके यहां शनिवार की रात देवी जागरण का कार्यक्रम था। देवी जागरण के कार्यक्रम का समापन होने के बाद घर लौट रहे थे तभी सर्रा भट्टा के पास अचानक नील गाय सामने आ गई। नील गाय से टेंपो टकराकर अनियंत्रित होने के चलते पलट गया। इस हादसे में चाची की मौत हुई है, जब कि टेंपो में बच्चों सहित 14 लोग सवार थे, इनमें से सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed