{"_id":"68d845790ce53904970bd25d","slug":"one-days-salary-of-17-teachers-found-absent-was-deducted-etah-news-c-163-1-eta1004-139648-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अनुपस्थित मिले 17 शिक्षकों का एक दिन का काटा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अनुपस्थित मिले 17 शिक्षकों का एक दिन का काटा वेतन
Sun, 28 Sep 2025 07:54 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 28 Sep 2025 07:54 AM IST
विज्ञापन
एटा। बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें 17 शिक्षक अनुपस्थित मिले जिनका एक दिन का वेतन काटा गया है।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि सितंबर माह में जैथरा, अलीगंज और निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र में खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया था। 11 शिक्षामित्र, 3 प्रधानाध्यापक और 3 सहायक अध्यापक अनुपस्थित मिले। जैथरा ब्लॉक के विद्यालय नगला वली में शिक्षामित्र अंजूलता, कसौलिया में सहायक अध्यापक मोहन सिंह, अमृतपुर रघुपुर में शिक्षामित्र रीता, सहोरी में सहायक अध्यापक धीरज कुमार, लालपुर जहांगीराबाद में शिक्षामित्र अनुपम, विकास खंड अलीगंज के विद्यालय गही में शिक्षामित्र संध्या दीक्षित, गोरछाम में प्रधानाध्यापिका रितू यादव, कुढा में शिक्षामित्र उमेश चंद्र, निधौली कलां ब्लॉक के विद्यालय बसुंधरा प्रथम में शिक्षामित्र ममता यादव, नसीरपुर में शिक्षामित्र नवनिता कुमारी, धौलेश्वर में शिक्षामित्र संध्या, प्रधानाध्यापक विवेक कुमार, नगला समन में शिक्षामित्र पूनम राठौर, बथुआ में प्रधानाध्यापक अनुपम, सहायक अध्यापक रीना, हिम्मतपुर गहराना में शिक्षामित्र लीलावती, गहराना में अंजू जैन अनुपस्थित मिली हैं। सभी का एक दिन का वेतन काट दिया गया है।