{"_id":"608af1008ebc3ebf012b03d9","slug":"one-child-drowend-in-th-pound-etah-news-agr4903036141","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में मिला लापता किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में मिला लापता किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र में लापता किशोर का शव बृहस्पतिवार सुबह एक तालाब में मिला। किशोर बुधवार देरशाम खेलते समय लापता हो गया था। परिजन अपहरण के बाद हत्या करने की आशंका जता रहे हैं।
कस्बा धुमरी निवासी रहीस खां का 11 वर्षीय पुत्र अजीम खां का शव नगरिया रोड स्थित दशहरी बाग के किनारे तालाब में मिला। रहीस ने बताया कि उनका पुत्र बुधवार देरशाम कस्बा में ही खेलने गया था। शाम छह बजे तक उसे लोगों ने देखा था। इसके बाद लापता हो गया। काफी तलाश की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। तब पुलिस को खबर दी गई और पुलिस के साथ रात को भी तलाश की।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही अन्य परिजनों के साथ फिर तलाश शुरू कर दी। आठ बजे उसका शव तालाब में नजर आया। रहीश का कहना है कि अपहरण के बाद हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब तक किसी पर आरोप लगाकर तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।