{"_id":"649879520cbcad7449076a86","slug":"old-man-died-at-the-clinic-during-treatment-etah-news-c-163-1-sagr1017-1362-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इलाज के दौरान वृद्ध की क्लीनिक पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इलाज के दौरान वृद्ध की क्लीनिक पर मौत
Sun, 25 Jun 2023 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
अवागढ/एटा। थाना व कस्बा अवागढ़ में एक क्लीनिक पर रविवार की दोपहर इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। उसके पेट में दर्द की शिकायत थी। इलाज कराने के लिए पुत्रवधू क्लीनिक पर लेकर आई। आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने इंजेक्शन और बोतल लगाई। इसके बाद तबीयत बिगड़ने पर क्लीनिक संचालक भाग गया और वृद्ध की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव गदेसरा निवासी दुर्गपाल सिंह (60) की मौत हुई है। पुत्रवधू रेखा का आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने पेटदर्द का इलाज किया और इंजेक्शन व ड्रिप लगाई थी, लेकिन तबीयत में सुधार होने की बजाए बिगड़ती चली गई। जब क्लीनिक संचालक को तबीयत में सुधार नहीं होने की बात कही तो उसने आराम मिलने का आश्वासन दिया। जब ज्यादा तबीयत बिगड़ी तो क्लीनिक संचालक ने देखा और बहाना बनाकर भाग गया। इसके कुछ समय बाद ही मौत हो गई।
आरोप है कि गलत इलाज करने से मौत हुई है। इसके बाद परिजन की क्लीनिक कर्मियों से नोकझोंक हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि मौत बीमारी से हुई है अथवा इलाज में लापरवाही रही है।
विज्ञापन
क्लीनिक को किया सील
मामले की जानकारी पर डिप्टी सीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि क्लीनिक अपंजीकृत है, जहां बुजुर्ग की मौत हुई है। संचालक मौके से फरार है। क्लीनिक को सील कर दिया गया है। वहीं क्लीनिक के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है।