फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Officer missing from District Panchayat meeting

Etah News: जिला पंचायत की बैठक से अफसर नदारद

Sat, 20 Jan 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Officer missing from District Panchayat meeting
एटा। जिला पंचायत सभागार में शनिवार को बजट से संबंधित बैठक हुई। किसी भी विभाग के अधिकारी के बैठक में न पहुंचने पर अध्यक्ष व सदस्यों ने नाराजगी जताई।इस दौरान 18 जुलाई 2023 को हुई बैठक में की गई कार्रवाई की पुष्टि की गई। उसके बाद जिला पंचायत के पुनरीक्षित वित्तीय वर्ष 2023-24 के 5353.227 लाख रुपये व अनुमानित मूल वित्तीय वर्ष 2024-25 के 3228.662 लाख रुपये का बजट सदन के सामने रखा गया। जिसे मौजूद सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
विज्ञापन

जिले के समग्र और समेकित विकास के लिए वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में अनुमानित 2290.00 लाख रुपये का बजट समक्ष पेश किया गया। इसके अलावा संपत्ति व विभव कर लगाने के लिए कर प्रस्तावना सूची वर्ष 2023-24 तैयार कर सदन के समक्ष अनुमोदन के लिए रखी गई। सदन में उपस्थित सदस्यों ने इन्हें सर्व सम्मति से पारित किया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों के बैठक में न आने पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन




ये रहे मौजूद
बैठक में कुलदीप कुमार, दुर्गेश कुमार, सुनीता देवी, जितेंद्रपाल सिंह, पूनम यादव, रेशमा देवी, उर्मिला देवी, अनिल कुमार, भूरी देवी, गजेंद्र सिंह, मुकेश, अमरलता, सुमन देवी, अरविंद, गिरंद, यशोदा देवी, सुखवेंद्र, विनोद यादव, विनीता, सोनी यादव, गीता देवी, महेन्द्र सिंह, जुगेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, रूबी कुमारी, पुष्पेंद्र कुमार ब्लाॅक प्रमुख शीतलपुर व शीला देवी ब्लाक प्रमुख जैथरा के साथ ही अभियंता संदीप कुमार श्रीवास्तव, वित्तीय परामर्शदाता रविंद्र सिंह आर्य, अवर अभियंता सत्य प्रकाश दुबे व रवेंद्र कुमार शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी सौरभ दुबे, प्रधान लिपिक चंद्रप्रताप सिंह, लेखाकार रमेश चंद्र गुप्ता, प्रथम श्रेणी लिपिक अमित कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed