फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   OCB for replacement feeder furore

ओसीबी बदलवाने के लिए फीडर पर हंगामा

Fri, 19 Jun 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
ब्यूरो, अमर उजाला एटा Updated Fri, 19 Jun 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
OCB for replacement feeder furore
कासगंज। एक सप्ताह से नदरई फीडर की ओसीबी फुंके होने से गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। आक्रोशित लोगों ने फीडर पर पहुंचकर आक्रोश जताया और जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से नदरई फीडर की ओसीबी फुंक जाने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। ओसीबी को विभाग के द्वारा काम चलाऊ तरीके से ठीक कर दिया जाता है। कुछ घंटे चलने के बाद ओसीबी फिर से खराब हो जाती हैं। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। शुक्रवार की सुबह नदरई के फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर लोगों का सब्र जवाब दे गया। आक्रोशित फीडर पर पहुंच गए और उन्होंने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष अख्तर पठान ने बताया कि रमजान का महीना शुरू हो गया है। विद्युत सप्लाई न मिलने से दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने ओसीबी को बदलवा कर नई ओसीबी से विद्युत आपूर्ति शुरू किए जाने की मांग की है। लोगों ने ओसीबी ठीक न होने तक भैसोरा फीडर से जोड़कर विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है। शाकिर, नाजिद, टीटू शर्मा, असलम, पन्नालाल, परवेज, ओमप्रकाश शर्मा, उमेश, ओपी माहेश्वरी, असलम, मुख्त्यार, रहीश, नितिन, अश्वनी आदि थे।
विज्ञापन


विद्युत बिल फटे व जलने पर लोगों ने जताया रोष
कासगंज(ब्यूरो)। नदरई फीडर पर पहुंचे लोगों को वहां बिजली के बिल जले हुए एवं फटे हुए पड़े मिले। जिस पर लोगों ने रोष जताया। परवेज, शकिर व अन्य लोगों ने बताया कि छह-छह माह बीत जाने के बाद भी  बिजली के बिल नहीं मिलते हैं। जबकि यही बिल लापरवाही के चलते फीडर पर फटे पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ठीक होगी ओसीबी
फीडर पर तैनात विद्युत कर्मी राकेश एवं गिर्राज का कहना है कि आक्रोशित लोग भैसोरा फीडर को बंद कराकर इसी से नदरई फीडर को जोड़ने की मांग कर रहे हैं। शीघ्र ही ओसीबी को ठीक कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed