फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Obscene behavior with girl students, vandalism in school over expulsion

Etah News: छात्राओं से अश्लील हरकत, निष्कासन पर विद्यालय में की तोड़फोड़

Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Obscene behavior with girl students, vandalism in school over expulsion
एटा। कोतवाली देहात में रंजीत चौहान निवासी नई बस्ती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि श्याम नगर निवासी एक छात्र ने विद्यालय की कुछ छात्राओं के साथ अश्लील हरकत की। विद्यालय से निष्कासित करने पर अपने साथियों को लाकर विद्यालय में तोड़फोड़ करते हुए गाली-गलौज की।
विज्ञापन

रंजीत चौहान ने बताया कि वह गंगानगर स्थित एक विद्यालय में उप प्रधानाचार्य हैं। कक्षा 10 के एक छात्र ने दिसंबर में विद्यालय की 10 वर्ष से कम उम्र की कई छात्राओं के साथ अश्लील व्यवहार किया। शिकायत मिलने पर आरोपी छात्र को विद्यालय से निकाल दिया गया। जिसके बाद उसने रंजिश मानते हुए 20 फरवरी 2025 को अपने साथ 6 लड़कों को लाकर विद्यालय में गालीगलौज करना शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य ने मना किया और विरोध किया तो कुर्सी और अन्य सामान को तोड़ने लगा। इसमें उसका फुफेरा भाई सुमित व अन्य अज्ञात लड़के भी शामिल थे।
विज्ञापन

अध्यापकों ने एकत्रित होकर उसको पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों के साथ तमंचा लहराकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस प्रकार की घटना अक्षम्य है, मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed