{"_id":"62473ae58a5c7078212ae76f","slug":"nutrition-oath-administered-to-officers-and-employees-etah-news-agr5288801161","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई पोषण शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई पोषण शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पोषण पखवाड़े के तहत शुक्रवार को जनेश्वर मिश्र सभागार में पोषण गोष्ठी हुई। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को पोषण शपथ दिलाई गई। अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
मारहरा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि शासन की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिन पर काम करते हुए गर्भवती, प्रसूता व नवजात शिशुओं के पोषण पर ध्यान दिया जाए। डीएम अंकित अग्रवाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं अतिकुपोषित बच्चों को शासन की मंशानुसार पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
नवजात शिशु के लिए पहले एक हजार दिन अतिमहत्वपूर्ण हैं। इस अवधि में उनके पोषण का ख्याल रखा जाए। पोषण में सुधार के लिए आंगनवाड़ी कार्यकत्री पोषण वाटिका लगाएं। इस दौरान डीएम और सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। साथ ही नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया। किशोरियों को पोषाहार का वितरण भी किया गया। प्रभारी डीपीओ संजय सिंह, सीडीपीओ राजीव कुमार सहित आईसीडीएस विभाग के अन्य कर्मचारी आदि मौजूद रहे।