{"_id":"681cee3f15d5cdd17006646f","slug":"number-of-fever-and-diarrhea-patients-increased-wards-became-full-etah-news-c-163-1-sagr1016-133295-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बुखार-दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या, वार्ड हुए फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बुखार-दस्त के मरीजों की बढ़ी संख्या, वार्ड हुए फुल
Thu, 08 May 2025 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 08 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड के फुल बेड। संवादमेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड के फुल बेड।
- फोटो : मेडिकल कॉलेज के महिला वार्ड के फुल बेड।
एटा। बदलते मौसम की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मेडिकल कॉलेज में बुखार-दस्त के मरीजों की लाइन लग रही है। मेडिकल कॉलेज में बनाए गए वार्ड फुल हो रहे हैं। महिला वार्ड में बेड खाली न रहने पर मरीजों को पुरुष वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है।
मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह से ही पर्चा काउंटर पर मरीज व तीमारदारों की लंबी लाइन देखने को मिली। इनमें सबसे ज्यादा बुखार, दस्त, रक्तचाप आदि के मरीज थे। बृहस्पतिवार को करीब 1800 से अधिक मरीजों द्वारा पर्चा बनवाए गए। वहीं, डॉ. आशीष सिंगल ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। महिला वार्ड में सबसे अधिक मरीज हैं।
वार्ड में पड़े सभी बेड पूरी तरह से फुल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी मरीजों की सीबीसी, एलएफटी, केएफटी, डेंगू, मलेरिया और टायफाइड जैसे रक्त परीक्षण कराकर उपचार दिया जा रहा है।