फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now UP is becoming a role model state for the country: Grewal

अब देश के लिए यूपी बन रहा रोल मॉडल राज्य : ग्रेवाल

Fri, 02 Jun 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 02 Jun 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Now UP is becoming a role model state for the country: Grewal
एटा। केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने शहर के जीटी रोड स्थित होटल में कार्यक्रम किया। इसमें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, प्रभारी मंत्री, सांसद ने उपलब्धियां गिनाईं।होटल में दोपहर के समय पत्रकारों से वार्ता के बाद प्रबुद्धजन सम्मेलन और सोशल मीडिया संवाद किया गया। इस बीच राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि सीएम योगी की वजह से यूपी देश के लिए रोल मॉडल राज्य बन गया है। यहां की कानून व्यवस्था की वजह से उद्यमी इसे सुरक्षित और शांत राज्य मानकर निवेश के लिए आ रहे हैं। जबकि पंजाब में इससे उलट स्थिति है। वहां निवेशक नहीं आना चाहते। लूटपाट-मारकाट के हालात बने हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह विदेशों में जाकर भारत की बदनामी करते हैं। पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनके वंशजों ने देश को लूटने का काम किया।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह नौ साल के कार्यकाल की जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा क्षेत्र में करीब 18 हजार करोड़ रुपये के विभिन्न कार्य कराए गए हैं। एक साल बाद यह आंकड़ा 20 हजार करोड़ से ऊपर पहुंच जाएगा। निकाय चुनाव में पार्टी की गुटबाजी के सवाल पर कहा कि पार्टी में ऐसा नहीं है। लोकसभा चुनाव और ज्यादा मजबूती से जीतेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्य मंत्री वन, पर्यावरण और जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक, बृज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक विपिन वर्मा डेविड, सत्यपाल सिंह राठौर, वीरेंद्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, एटा प्रभारी नागेंद्र सिकरवार, जिलाध्यक्ष संदीप जैन सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed