फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two teenagers went missing in Etah in a week police could not find him

Etah: एक हफ्ते में दो किशोर लापता, पिता बोला- कुछ लोगों से रंजिश है, अपहरण किया गया, पुलिस नहीं कर सकी तलाश

Wed, 11 Jan 2023 03:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 11 Jan 2023 03:14 PM IST
सार

एटा जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र से एक किशोर बीती पांच जनवरी को लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। ज्ञात हो इससे पहले भी गुरुकुल से छात्र लापता हो चुका है। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। 
 

विज्ञापन
Two teenagers went missing in Etah in a week police could not find him
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चिलासनी गांव का मामला है। गांव निवासी मुनेश कुमार उर्फ मनीष ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उनका बेटा प्रांशु (15) पांच जनवरी से अचानक लापता हो गया। उसे आसपास, रिश्तेदारी सहित अन्य जगहों पर तलाशा किया गया, लेकिन कोई पता नहीं लग सका। 

विज्ञापन


इसके बाद नौ जनवरी को कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पिता मनीष ने बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। कहा कि उनकी गांव में कुछ लोगों से रंजिश भी चल रही है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि किशोर गांव से लापता हुआ है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीम तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि इससे पहले तीन जनवरी को भी कोतवाली क्षेत्र में कासगंज रोड स्थित आर्ष गुरुकुल से छात्र जितेंद्रपुरी लापता हो गया है। पुलिस अभी तक उसका पता नहीं लगा पाई है। छात्र का कोई सुराग न मिलने पर सोमवार को उसके पिता किशोरपुरी कई लोगों के साथ एसएसपी से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed