फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Now Shikshamitra filed a complaint against the headmistress

Etah News: अब शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ दी तहरीर

Tue, 24 Sep 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Now Shikshamitra filed a complaint against the headmistress
जलेसर। रविवार को जलेसर ब्लॉक के गांव सरायनीम स्थित प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र की पिटाई कर दी थी। मामले में मंगलवार को शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कोतवाली सहित सीओ को तहरीर दी है।
विज्ञापन

ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सरायनीम में तैनात शिक्षामित्र भंवर सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह विभाग की साक्षरता परीक्षा होनी थी। वह अपने घर से विद्यालय लगभग पौने दस बजे पर पहुंचा और विद्यालय का ताला खुलने का इंतजार कर रहा था। लगभग दस मिनट बाद प्रधानाध्यापिका विद्यालय आईं। अभद्र भाषा में बोली कि यहां बैठा है ताला क्यों नहीं खोला। जबाव में उसने चाबी न होने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने सहित पीटने लगीं। वहां मौजूद लोगों ने बचाया था। इससे पहले भी इनका व्यवहार अन्य अध्यापकों के प्रति भी अच्छा नहीं रहा है। शिक्षामित्र ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। सीओ कृष्णमुरारी दोहरे ने बताया कि घटना संज्ञान में है। सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुआ है। जलेसर कोतवाली पुलिस को घटना की मौके पर जाकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed