{"_id":"67cde261dcd78b25f40f1b56","slug":"now-jan-aushadhi-kendras-will-open-in-chcs-too-cheap-medicines-will-be-available-etah-news-c-163-1-sagr1019-130751-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अब सीएचसी में भी खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अब सीएचसी में भी खुलेंगे जन औषधि केंद्र, मिलेंगी सस्ती दवाएं
Mon, 10 Mar 2025 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
एटा। स्वास्थ्य विभाग में जिले में आठ जन औषधि केंद्र खोलने का निर्णय लिया है। इससे मरीजों व तीमारदारों को सस्ती दवा मिलेगी। इसके लिए शासन स्तर से टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है।
मरीज को सस्ती दवाएं मिल सकें इसके लिए शासन द्वारा जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। वैसे तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज को निशुल्क दवा मिलती हैं, लेकिन कभी-कभी कोई दवा मरीजों को बाहर से भी खरीदनी पड़ती है। ऐसे में उन्हें बाहर की दुकानों से महंगी ब्रांडेंड दवाएं मिलती हैं। मरीज को अब बाहर की दुकानों से महंगी दवा लेने की जरूरत नहीं होगी।
क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। जन औषधि केंद्र खोले जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पत्राचार किया गया। जहां शासन से इसे खोलने की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी शासन स्तर से हो गई है।
विज्ञापन
यहां सीएचसी हैं संचालित
जिले में अलीगंज, जैथरा, बागवाला, सकीट, मारहरा, चुरथरा, जलेसर, निधौली कलां में सीएचसी संचालित है। यहां प्रतिदिन करीब 6 हजार से लेकर 6500 हजार तक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
दवा जनऔषधि केंद्र के दाम ब्रांडेड दवा के औसतन दाम
डाइकलाे जेल 24 रुपये 65 रुपये
ओआरएस 10 रुपये 20 रुपये
पीसीएम 500 एमजी (10 गोली) 7 रुपये 15 रुपये
सिट्रीजिन 10 एमजी (10 गोली) 5 रुपये 10 रुपये