फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice to cut names of 100 voters of a locality

एक मोहल्ले के 100 मतदाताओं के नाम काटने के नोटिस

Tue, 21 Dec 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Notice to cut names of 100 voters of a locality
अलीगंज। कस्बा में एक ही मोहल्ले के करीब 100 मतदाताओं के नाम काटने के नोटिस जारी किए गए हैं। किसी को मृतक तो किसी को शिफ्टेड (पलायित) दिखाया गया है। यहां तक कि नगर पालिका परिषद की एक सभासद के नाम भी नोटिस भेजा गया है। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है।
विज्ञापन

मोहल्ला रामप्रसाद गौड़ में स्पीड पोस्ट से भेजे गए नोटिसों को लेकर लोग अचंभे में हैं। उनके मुताबिक अलग-अलग नामों से करीब 100 नोटिस प्राप्त हुए हैं। जिनमें लिखे नामों को मतदाता सूची से काटे जाने संबंधी सूचना दी गई है, लेकिन जिन लोगों के नाम इन नोटिस में हैं, अधिकांश जीवित और मोहल्ले में ही निवास कर रहे हैं। इनमें वार्ड संख्या 9 की सभासद सितारा बेगम के मत दो स्थानों पर दर्ज बताते हुए नोटिस भेजा गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई पर मोहल्ले के लोगों ने सोमवार को तहसील पहुंचकर अपनी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed