फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Notice pasted outside illegal hospital

Etah News: अवैध अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा

Thu, 29 Jan 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 29 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Notice pasted outside illegal hospital
एटा। शहर के पीपल अड्डा स्थित अवैध आरएन हॉस्पिटल में एक प्रसूता की मौत हो गई। इस मामले में परिजन ने कोतवाली नगर और सीएमओ कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल के बाहर नोटिस चस्पा करते हुई तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिलने पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विवेक कुमार निवासी चुन्नीपुर ने अपनी पत्नी ज्योति (25) को मेडिकल कॉलेज में प्रसव कराने के लिए रविवार को भर्ती किया था। यहां पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। रविवार को अवकाश होने की वजह से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में उसकी मुलाकात आशा नीलेश से हुई।
विज्ञापन


उसने पीपल अड्डा स्थित आरएन हॉस्पिटल में सफल प्रसव कराने के लिए कहा। बात मानकर पत्नी को आरएन हॉस्पिटल में ले गया। यहां प्रसव होने के बाद पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। रक्तचाप कम होने लगा। यह देखकर आरएन हॉस्पिटल के कर्मचारी व चिकित्सक ने उसे शहर के राधा वल्लभ हॉस्पिटल में रेफर कर दिया। उसी दौरान ज्योति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के आदेश जारी किए। इसमें एसीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर, डॉ. सुधीर मोहन और मलेरिया निरीक्षक लोकमन सिंह को शामिल किया गया। टीम मौके पर जांच करने के लिए गई।


वहां पता चला कि आरएन हॉस्पिटल अपंजीकृत है। बाहर से ताला लगा हुआ था। इस टीम ने हॉस्पिटल के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। वहीं टीम ने राधा वल्लभ हॉस्पिटल के संचालक को उपचार के दौरान लापरवाही बरतने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त करने की चेतावानी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed