फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Not even water for the players, far from breakfast

नाश्ता तो दूर खिलाड़ियों के लिए पानी तक नहीं

Thu, 25 Aug 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Not even water for the players, far from breakfast
जीआईसी में खोखो खेलते छात्र ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में माध्यमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है लेकिन इस दरम्यान खिलाड़ियों के खाने-पीने को लेकर अव्यवस्थाएं बनी हुई हैं। बृहस्पतिवार को खिलाड़ियों के आने के बाद से दोपहर तक नाश्ता तो दूर, पानी तक का इंतजाम नहीं था। भूख लगने पर कई खिलाड़ियों ने बाहर से खरीदकर नाश्ता किया। दोपहर बाद 3 बजे आयोजन समिति की ओर से खाना दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जनपद स्तर पर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में आठ ब्लॉक के स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सुबह करीब दस बजे बच्चों के मैदान में पहुंचने के बाद इनको न तो नाश्ता दिया गया और न ही मैदान में पीने के पानी की ही व्यवस्था की गई। इस पर खिलाड़ी भूख प्यास से व्याकुल हो गए। खिलाड़ियों को मैदान से करीब 500 मीटर दूर हैंडपंप पर पानी पीने के लिए जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed