{"_id":"60b908078ebc3ed468422e54","slug":"nomination-on-6-will-be-held-on-june-12-etah-news-agr4942826125","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 जून को नामांकन 12 को होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 जून को नामांकन 12 को होगा मतदान
विज्ञापन
एटा। खाली रह गए पदों के लिए डीएम डॉ. विभा चहल ने चुनाव की अधिसूचना जारी की है। जिले में दो प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत और 509 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव होगा। 6 को नामांकन और 12 जून को मतदान कराया जाएगा। जबकि 14 जून को मतगणना होगी।
हाल ही में हुए चुनाव के बाद जैथरा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत दतौली और बहगों के निर्वाचित प्रधानों की मृत्यु हो गई। वहीं इसी ब्लॉक में गांव नदराला के वार्ड संख्या 53 से चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्य ने इस्तीफा दे दिया। जिसके चलते इन तीनों पदों पर चुनाव प्रक्रिया होगी। वहीं विभिन्न विकासखंडों में कुल 509 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए हैं। जिनके लिए चुनाव कराया जाएगा।
यह है चुनाव कार्यक्रम
संबंधित ब्लॉकों पर 6 जून को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक नामांकन और इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 7 जून सुबह 8 से शाम 3 बजे तक नामांकन वापस लेने का समय रहेगा। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न बांट दिए जाएंगे। 12 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी किए तैनात
डीएम ने चुनाव प्रक्रिया के लिए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती की है। इन्हें कार्मिक नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, मतपत्र, यात्रा भत्ता, स्टेशनरी मतपत्र किट, नियंत्रण कक्ष, वाहन ईंधन, वीडियोग्राफी, मतपेटी, सूचना प्रेषण, मतदाता सूची, प्राथमिक चिकित्सा एवं औषधि किट, बूथ निर्माण, एएमफ, मतगणना, स्ट्रांगरूम, रूटचार्ट, शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है।