{"_id":"696a7c747254ecc01701db23","slug":"no-nominations-withdrawn-tough-competition-for-the-posts-of-president-and-secretary-etah-news-c-163-1-sagr1016-144976-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोई नाम वापस नहीं, अध्यक्ष व सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोई नाम वापस नहीं, अध्यक्ष व सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला
Fri, 16 Jan 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को तय नाम वापसी के दिन किसी का नामांकन पत्र वापस नहीं हुआ। अध्यक्ष, सचिव सहित कई पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं उपाध्यक्ष और वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पदों पर पदों के बराबर नामांकन होने से इनका निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
बार के अध्यक्ष, सचिव सहित कुल 23 पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। कुल मिलाकर इन 23 पदों पर दो दिन की नामांकन प्रक्रिया में 37 नामांकन भरे गए। शुक्रवार को नाम वापसी के दिन चुनाव अधिकारी इंतजार में बैठे रहे लेकिन कोई नामांकन वापस कराने के लिए नहीं आया।
मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश शाक्य एडवोकेट ने बताया कि उपाध्यक्ष और वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल पदों को छोड़ अन्य सभी पदों पर चुनाव के लिए 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।