{"_id":"66181aee3f8c1ad1ad04060d","slug":"no-matter-whose-government-it-is-no-one-pays-attention-to-the-problems-of-traders-etah-news-c-163-1-sagr1019-115341-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सरकार किसी की हो व्यापारियों की समस्याओं पर नहीं देता कोई ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सरकार किसी की हो व्यापारियों की समस्याओं पर नहीं देता कोई ध्यान
Thu, 11 Apr 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के बाबूगंज में बृहस्पतिवार को व्यापारी एकत्र हुए और चुनावी चर्चा शुरू हो गई। अमर उजाला की टीम वहां पहुंची और चुनाव के मुद्दे पर सवाल उठाया। जवाब में व्यापारी बोले, सरकार किसी की हो व्यापारियों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं देता है। भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है।
साबिर अली के प्रतिष्ठान पर चुनावी चर्चा के दौरान व्यापारी नेता अशोक सराफ ने कहा नीरसता से मतदान करता हूंं। मतदान से पहले तो प्रत्याशी चक्कर लगाते हैं, लेकिन जीत का सेहरा बंधते ही दिखाई नहीं पड़ते। जिले को विकास की दरकार है, लेकिन समस्या किससे कही जाए। जीएसटी एक बड़ी समस्या है।
व्यापारी कैलाश जैन ने कहा कि रेलवे का विस्तार होना चाहिए। कई बार सुनने में आता है कि धनराशि आ गई विस्तार नहीं होता। अतुल राठी ने कहा कि वर्ष 2019 में भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र में 60 वर्ष से ऊपर के व्यापारियों को पेंशन देने की बात कही गई थी, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
अमित गुप्ता ने कहा कोई सरकार घोषणा पत्र को पूरा नहीं करती है। व्यापारी राकेश वार्ष्णेय ने कहा भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा है। बिना रुपये के कोई कार्य नहीं होता है। मुकेश वार्ष्णेय ने कहा जिले में शिक्षा बड़ा मुद्दा है। यहां का युवा पढ़ने के लिए बाहर जाता है।
आदेश गुप्ता, गोपाल ने कहा कि ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए जो समस्याओं का समाधान करे। एस कुमार, जावेद ने कहा भ्रष्टाचार व जीएसटी को ध्यान में रखकर मतदान किया जाएगा। डेविड ने कहा कि सरकार गरीबों को मुफ्त में राशन दे रही है। कई लोग मुफ्त राशन लेने के बाद इसे दूसरी दुकान पर बेच देते हैं।