फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   No beds in hospitals for half a percent of the population

आधा प्रतिशत आबादी के लिए अस्पतालों में बेड नहीं

Mon, 03 May 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
No beds in hospitals for half a percent of the population
एटा। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए जिला संसाधनों के मामले में काफी पिछड़ा हुआ है। यहां न तो पर्याप्त स्टाफ है और न ही मरीजों के लिए अन्य संसाधन। सबसे बड़ी बात तो यह है कि अस्पतालों में जिले की आधा प्रतिशत आबादी के लिए भी बेड नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रतिदिन 200 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। संसाधनों की कमी के मद्देनजर अधिकांश लोगों को होम आइसोलेट किया जा रहा है। बागवाला कोविड अस्पताल में 70 बेड है, यहां तीन बेड पर वेंटीलेटर हैं। जबकि अन्य के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर लगा दिया जाता है। चुरथरा में भी 70 बेड है, लेकिन एक भी वेंटीलेटर नहीं है। यहां मरीजों को गंभीर अवस्था में पहुंचने पर सिलिंडर के जरिए ऑक्सीजन दी जा रही है।
विज्ञापन

नौ स्वास्थ्य केंद्रों में 270 बेड की व्यवस्था
जिले में नौ सीएचसी-पीएचसी हैं। प्रत्येक सीएचसी में 30 बेड की व्यवस्था हैं। सात केंद्रों पर पर नॉन कोविड 210 बेड उपलब्ध हैं। बागवाला व चुरथरा सीएचसी को कोविड अस्पताल बना दिया गया है। यहां दोनों स्थानों पर 70-70 बेड उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

36 नवीन एचसी पर 360 बेड की व्यवस्था
ग्रामीण क्षेत्र में 36 नवीन पीएचसी स्थित हैं। एक पीएचसी में 10 बेड के हिसाब से 360 बेड उपलब्ध हैं। यहां सभी बेड नॉन कोविड हैं।
जिला अस्पताल नॉन कोविड
जिला अस्पताल में वर्तमान में 70 बेड संचालित हैं। यह अस्पताल नॉन कोविड है। यहां 45 बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा है। जबकि 25 बेड साधारण हैं। वहीं महिला अस्पताल में 18 बेड हैं, सभी नॉन कोविड हैं।
20 नर्सिंग होम में 300 बेड की व्यवस्था
सीएमओ कार्यालय में जिले के 20 नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। किसी में पांच तो किसी में 15 बेड की व्यवस्था है। यह सभी नर्सिंग होम नॉन कोविड हैं। इनमें 300 बेड की व्यवस्था है।

नॉन कोविड अस्पताल व बेड
अस्पताल बेड
जिला अस्पताल 70
महिला जिला अस्पताल 18
36 न्यू पीएचसी 360
सात सीएचसी 210
कोविड अस्पताल
बागवाला सीएचसी - 70 बेड
चुरथरा सीएचसी- 70 बेड
वेंटीलेटर- तीन
ऑक्सीजन के बेड- 45
मरीजों के हिसाब से अभी कोविड अस्पताल में बेड का प्रबंध किया गया है। दो अन्य सीएचसी को कोविड अस्पताल बनाया जा रहा है। वही मेटरनिटी विंग में 30 बेड का कोविड अस्पताल खोलने का कार्य चल रहा है। मरीज बढ़ेंगे तो और अस्पतालों को तैयार किया जाएगा।
डॉ. राम सिंह, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed