फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   nine year old child was crushed to death with brick in dispute between elders In Etah

Etah News: बड़ों के बीच कहासुनी में नौ साल के बच्चे की ईंट से प्रहार कर हत्या, घर में मची चीख पुकार

Sun, 02 Jul 2023 10:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 02 Jul 2023 10:26 PM IST
सार

एटा में बड़ों के बीच हुई कहासुनी में नौ साल के बच्चे की ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी गई। घटना से घर में चीख- पुकार मच गई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
nine year old child was crushed to death with brick in dispute between elders In Etah
FIR - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बड़ों के बीच झगड़े के दौरान नौ वर्षीय बालक के सिर में ईंट से मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता और दो पुत्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


घटना मिरहची थाना क्षेत्र के गंगानगर गांव की है। गांव निवासी राज मोहम्मद के पुत्र आसिफ अली (नौ) के सिर में 22 जून को ईंट मारी गई। इसको गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर किया गया था। यहां पर 24 जून को इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। पिता ने अलीगढ़ में ही बालक के शव का पेास्टमॉर्टम कराया और शव को गांव लाकर दफन कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में शनिवार को पुलिस को तहरीर देकर योगराज सिंह, इसके पुत्र निखिल और कृष्णकांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आपसी कहासुनी होने के बाद बच्चे के सिर में ईंट मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि मृत बच्चे के पिता ने शनिवार को तहरीर दी। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed