फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Nine girls in top thirteen by scoring good marks in UP Board Intermediate in Etah

UP Board Result: एटा में इंटर में बेटियों ने लहराया परचम, टॉप 13 में नौ बेटियां, 76 प्रतिशत रहा परिणाम

Wed, 26 Apr 2023 02:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Apr 2023 02:37 PM IST
सार

UP Board Result: इंटरमीडिएट में एटा की बेटियों ने अच्छे अंक लाकर जिला ही नहीं प्रदेश में अपना परचम लहरा दिया। जिले की टॉप 13 की सूची में नौ बेटियों ने जगह बनाई। वहीं इस बार जिले का रिजल्ट 76 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन
Nine girls in top thirteen by scoring good marks in UP Board Intermediate in Etah
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का मंगलवार को परिणाम आ गया। इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। जिले के टॉप-10 में स्थान पाने वाले 13 विद्यार्थियों में से नौ बेटियां हैं। प्रदेश में टॉपर लिस्ट की बात करें तो जिले से इंटर में पांच बच्चे है, इनमें से चार लड़कियां हैं। जिले का कुल परीक्षा परिणाम 76.89 प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन

इन बच्चों ने लहराया परचम

आरएबी इंटर कॉलेज की छात्रा शालिवी सिंह ने 96.60 अंक पाकर प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल की। शैलेंद्र शाक्य ने आठवीं रैंक, एमजीएचएम इंटर कॉलेज की छात्रा रेखा ने 95.80 प्रतिशत अंक पाकर नौवीं रैंक हासिल की। श्री रामबाल भारती इंटर कॉलेज की छात्रा निती गुप्ता ने 95.80 रैंक हासिल कर नौवीं रैंक पर रहीं। 

विज्ञापन

अलग-अलग वर्षों के आंकड़ें

इसी विद्यालय की सुचि ने 95.60 अंक पाकर प्रदेश में दसवीं रैंक हासिल की है। आंकड़ों को देखें तो आठ वर्ष बाद भी जिले की रैंक में कोई सुधार नहीं हुआ है। आठ वर्ष पहले यानी 2015 में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 89 प्रतिशत रहा था। वर्ष 2016 में 81.87, 2017 में और कम होकर रिजल्ट 44.77 ही रह गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष रिजल्ट में गिरावट आई

वर्ष 2018 में कुछ उछाल आया और रिजल्ट 72.55 प्रतिशत रहा। 2019 में फिर कमी आई और रिजल्ट 69.19 रह गया। 2020 में 66.63 रह गया। 2021 में लॉकडाउन रहा। वर्ष 2022 में 80.92 प्रतिशत रहा। इस वर्ष फिर रिजल्ट में गिरावट आई और 76.89 रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed